विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में करारी हार के बाद राजद का बड़ा फैसला, राज्य की सभी कमिटियां भंग
- by Manjesh Kumar
- 06-Aug-2026
- Views
पटना: बिहार विधानसभा और उपचुनाव में करारी हार के बाद अब राजद ने बड़ा फैसला लिया है और पार्टी की बिहार में सभी कमिटियां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई। इसके तहत राज्य के सभी जिले, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी समितियां भंग कर दी गई है। इस संबंध में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने आदेश जारी किया और बताया है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।
राजद अब बिहार में अपना संगठन फिर से बनाएगी। पार्टी की ओर से कहा गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों पर नई कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नए संगठन में पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पकड़ बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। तेजस्वी यादव के इस फैसले को राजद के अंदर बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेगी। नई कमेटियों के बनने के बाद कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। फिलहाल राजद ने नई समितियों के गठन की तारीख या उसमें शामिल होने वाले नेताओं के नाम का ऐलान नहीं किया है।


Post a comment