नर सेवा ही नारायण सेवा है, विधायक ने किया पूर्णिया सेवा शिविर का उदघाटन

बांका: बुधवार को बांका जिला के कटोरिया प्रखण्ड के दुलीसार में पूर्णिया सेवा शिविर का उद्घाटन बेलहर विधायक मनोज यादव, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल एवं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व पूर्णिया सेवा शिविर ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा की मौजूदगी में देवाधिदेव की पूजा अर्चना की गई। अतिथियों ने विधान के साथ महावीर जी की ध्वजा भी स्थापित किया। गौरतलब है कि पूर्णिया सेवा शिविर विगत 13 वर्षों से कावरियों की सेवा के लिए शिविर आयोजित करता रहा है जहां कावरियों को आवासन, भोजन, पानी, चाय आदि उपलब्ध कराई जाती है।

इस मौके पर विधायक मनोज यादव ने पूर्णिया सेवा शिविर की सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से महीनों शिविर के कार्यकर्ताओं द्वारा कांवरियों की दिन-रात सेवा की जाती है वह सराहनीय है। सेवा का यह अद्भुत मिसाल है क्योंकि यह निःस्वाथ सेवा है। वहीं, एमएलसी अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर आस्था, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है जिसके लिए ट्रस्ट के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि महादेव ने बताया कि जनकल्याण और मानवता ही असली धर्म है।विश्वकल्याण की जब बात आई तो उन्होंने विषपान भी करने से गुरेज नही किया।

पूर्णिया सेवा शिविर ने साबित किया है कि सेवा का कोई विकल्प नही होता है और नर सेवा ही नारायण सेवा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने कहा कि आमजनों के सहयोग से यहां दिन-रात कावरियों की सेवा की जाती है। उन्होंने कांवर पथ पर चलने वाले कावरियों को शिविर आने के लिए आमंत्रित किया।इस मौके पर भाजपा नेता विनोद यादव, संतोष यादव, मुकेश जायसवाल, गौरव पासवान, रितेश कुमार, मुकेश चौधरी, राकेश कुमार, मृगेंद्र देव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment