समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश - डीएम

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला परिषद के विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच कराने के लिए वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त जांच दल द्वारा विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच कराया। आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मती कार्य, पोखर में छठ घाट सीढ़ी एवं सफाई निर्माण कार्य, कब्रिस्तान की सफाई, शवदाह गृह की सफाई, मिट्टी भराई एवं पीसीसी निर्माण कार्य, सामुदायिक शौचालय एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य, कब्रिस्तान का चहारदीवारी निर्माण कार्य, पोखर का जीर्णोद्धार कार्य, शेड निर्माण, मस्जिद एवं मदरसा के पास शौचालय निर्माण कार्य, यात्री शेड निर्माण कार्यों की जांच दल द्वारा स्थलीय जांच किया गया।

जांच दल द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कुछ योजनाएं अपूर्ण पाई गई। उसे गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपूर्ण योजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराना सुनिश्चित करें। जो योजना पूर्ण है उसको 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

  

Related Articles

Post a comment