प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड: एक और घायल की मौत : परिजनों को मिली चार लाख रुपये की सहायता



मुजफ्फरपुर : जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में हुई अग्निकांड की दुखद घटना में घायल एक और व्यक्ति वृजनंदन राय की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में  मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मृतक  कुढनी प्रखंड के बाघी चौक, पकाही निवासी  है।  पोस्टमार्टम कराये जाने के उपरांत मृतक का शव उनके परिजन को सौंप दिया गया है। जिलाधिकारी ने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधान के तहत मृतक की पत्नी ललिता देवी को चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध करा दी है। संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा यह राशि प्रदान की गई.


जिलाधिकारी ने मृतक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना  प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट....

  

Related Articles

Post a comment