पुलिसकर्मी का है भाभी से अवैध संबंध तो करना चाहता है मेरी हत्या, पत्नी ने डीजीपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
- by Manjesh Kumar
- 07-Aug-2026
- Views
पटना: कहा तो जाता है कि पुलिस लोगों की रक्षा के लिए होती है लेकिन क्या हो जब वही लोगों की जान लेने पर उतारू हो जाए। हालांकि यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि एक पुलिसकर्मी की पत्नी और उसकी सास ने लगाया है। महिला इस संबंध में सुरक्षा की गुहार लगाने डीजीपी के पास पुलिस मुख्यालय पहुंची थी। मां बेटी ने बताया कि सिपाही गौतम कुमार पुलिस मुख्यालय स्थित अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित है। महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी उससे दिसंबर 2024 में की थी और उस वक्त यथासंभव दहेज और उपहार भी दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद मेरी बेटी को पता चला कि सिपाही का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है और उसका विरोध करने पर परिवार के लोगों ने मिल कर बेरहमी से पिटाई की। मेरी बेटी किसी तरह जान बचा कर मेरे पास आ गई।
महिला ने बताया कि मेरा दामाद अक्सर मुझसे कुछ ना कुछ मांगते रहता है। मैने उसे हाल ही में गाड़ी खरीदने के लिए पैसे दिए थे और लगातार मांग से अब परेशान हो गई हूं। हमने महिला थाना में मामला भी दर्ज कराया था लेकिन उसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस बीच मेरा दामाद कुछ लोगों के साथ मेरे घर के आसपास घूम कर मेरे बारे में पूछताछ किया और उन्हें कहा कि मां बेटी की हत्या कर देंगे। महिला ने कहा कि हम दोनों मां बेटी डर के साए में जी रहे हैं और इस मामले में शास्त्रीनगर थाना में भी आवेदन दे चुकी हूं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित मां बेटी ने कहा कि मुझे डर है कि गौतम मेरी और मेरी बेटी की कभी भी हत्या करवा सकता है। हम लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं और अपने सरकारी आवास को छोड़कर छिप कर रहने को मजबूर है। इन लोगों के डर से मैं अपने कार्यालय भी पिछले 10 दिनों से नहीं जा रही हूँ।


Post a comment