फतुहा में नवीन पासवान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, मृतक के विरुद्ध भी दर्ज थे आपराधिक मामले

पटना: नवीन पासवान हत्याकांड में फतुहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 10 दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल तन्नु कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर आरओबी पुल के नीचे से की गई। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नालंदा के छबीलापुर थाना क्षेत्र निवासी तन्नु कुमार सिंह है। वह फतुहा के कोऑपरेटिव कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर इस चर्चित हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, पुलिस अभिलेखों के अनुसार मृतक नवीन पासवान के विरुद्ध फतुहा थाना में पूर्व से दो आपराधिक मामले दर्ज थे।

  

Related Articles

Post a comment