जिनके घरों में लगा है उपयोग करें PNG, तीन महीने में खत्म हो जाएगा घरेलू कनेक्शन

पूर्णिया: घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णिया शहर में PNG की आधारभूत संरचना उपलब्धता है और जिले में अब तक कुल 8405 घरों में पाईप के माध्यम से रसोई गैस के रूप में PNG उपलब्ध कराई जा रही है। गैस वितरण कंपनियों द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि कुल 14325 मीटर इंस्टॉल कर दिया गया है। जिसमें से 8405 घरों में गैस उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही साथ सैकड़ों व्यवसायिक उपभोक्ताओं जैस होटल, मेस, छात्रावास एवं कई औद्योगिक ईकाईयों के द्वारा भी PNG का उपयोग किया जा रहा है। LPG की तुलना में PNG ज्यादा किफायती, सुरक्षित और प्रभावी रसोई गैस है। 

उपभोक्ताओं से अपील है कि जिनके घरों में जीआई पाइपलाइन एवं मीटर स्थापित किए जा चुके है तथा गैस कनेक्शन चालू करने हेतु आवश्यक सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, वे शीघ्रातिशीघ्र अपना पीएनजी कनेक्शन चालू करवाएं। वर्तमान में लगभग 2000 ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके अनुरोध पर अंतिम चरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है, किंतु उन्होंने अभी तक गैस आपूर्ति प्रारंभ नहीं करवाई हैं। ऐसे सभी उपभोक्ताओं से भी अपील किया जाता है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि निर्धारित अवधि के भीतर पीएनजी कनेक्शन चालू नहीं कराया जाता है, तो आगामी 03 माह के भीतर उनका एलपीजी कनेक्शन बंद किया जा सकता हैं। इस लिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी संबंधित उपभोक्ताओं से पुनः अनुरोध है कि वे अपना पीएनजी कनेक्शन यथाशीघ्र चालू करवा लें।

  

Related Articles

Post a comment