नए CM के शपथ ग्रहण में शामिल होने PM आ रहे पटना, सड़कों पर की जा रही है...
- by Pratyek Media
- 13-Apr-2026
- Views
पटना: बिहार में राजनीतक हलचल के बीच यह खबर सामने आ रही है कि पहली बार भाजपा अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इस बात से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह का माहौल है। जानकारी मिल रही है कि आगामी 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री लोक भवन में अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पटना पहुंच रहे हैं। शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी में हलचल काफी तेज है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर भी तैयारी जोरों पर है। एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक तक सड़क के दोनों तरफ बांस बल्ले लगा कर बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय को भी सजाया जा रहा है। इस बीच जानकारी यह भी मिल रही है कि मंगलवार को सीएम नीतीश अपने कैबिनेट की अंतिम बैठक करने के बाद विधानमंडल की बैठक करेंगे और फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद बुधवार को नए सीएम अपने कैबिनेट के साथ लोक भवन में शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।


Post a comment