प्रशांत किशोर बने आधिकारिक रूप से विधायक, विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कक्ष में दिलाई शपथ

पटना: राजधानी पटना का बाकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले कई महीनों से विधायक का पद खाली था। इस पद पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर अब नियमानुसार विधायक बन गए हैं। प्रशांत किशोर को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने कक्ष में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही अब पीके आधिकारिक रूप से विधायक बन गए और अब वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे साथ ही अपने क्षेत्र के लिए काम भी कर सकेंगे। बता दें कि बीते करीब तीन दशक से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उनके पिता के कब्जे में रही बाकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ था जिसका मतगणना 3 अगस्त को हुआ और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की थी।

सामान्य तौर पर नए विधायक को विधानसभा सत्र के दौरान ही शपथ दिलाई जाती है, लेकिन अभी विधानसभा का कोई भी सत्र नहीं चल रहा है। बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र भी खत्म हो चुका है। शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने में अभी काफी समय है। ऐसे में सदन की कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में स्पीकर अपने चैंबर में ही नए विधायक को शपथ दिला सकते हैं। बांकीपुर सीट पर जीत के बाद प्रशांत किशोर ने तीन महीने में बदलाव दिखने की बात कही थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, अगले 2 से 3 महीने के अंदर बांकीपुर विधानसभा में स्पष्ट बदलाव दिखने लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार, राशन की व्यवस्था समेत 4 ऐलान भी किए थे।

  

Related Articles

Post a comment