तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर पटना में बंटा झालमुड़ी, नेता ने कहा 'PM मोदी ने दिया ने...'

पटना: पश्चिम बंगाल में एक साधारण झाल-मुड़ी विक्रेता के ठेले पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाल-मुड़ी खरीदने की घटना ने पूरे देश को यह संदेश दिया था कि भाजपा आम जनता की पार्टी है। उस एक छोटे से पल ने बंगाल की राजनीति को बदल दिया। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने के मौर्या लोक के पास एक निजी झाल-मुड़ी के ठेले पर स्वयं झाल-मुड़ी बनाकर राहगीरों, कार्यकर्ताओं और आम जनता में वितरित की।

आज घोषित हुए चुनाव परिणामों में तीनों राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों पर मुहर लगाई है। इस प्रचंड जीत की खुशी में कृष्णा सिंह कल्लू ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। दोपहर करीब 12 बजे कृष्णा सिंह कल्लू अपने समर्थकों के साथ मौर्या लोक के पास स्थित एक झाल-मुड़ी के ठेले पर पहुंचे। खुद अपने हाथों से झाल-मुड़ी बनानी शुरू की। देखते ही देखते वहां कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भीड़ जुट गई। कल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बंगाल में झाल-मुड़ी खाकर यह संदेश दिया था कि भाजपा गरीब, ठेले वाले, रेहड़ी वाले हर व्यक्ति के साथ खड़ी है। आज जब बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया है, तो हम उसी भाव से जनता के बीच जाकर आभार व्यक्त कर रहे हैं। झाल-मुड़ी सिर्फ नाश्ता नहीं है, यह आम आदमी के स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने लगभग 500 से अधिक लोगों को झाल-मुड़ी वितरित की। इस दौरान 'मोदी-मोदी', 'जय श्री राम' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

  

Related Articles

Post a comment