पंचायत सरकार भवन में मासिक विकास शिविर का आयोजन, लोगों ने सुनी मन की बात

मुजफ्फरपुर: सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले मासिक विकास शिविर का रविवार को जिले के गायघाट प्रखंड के बेरुआ पंचायत सरकार भवन के सभागार में आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा समाज, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना गया।

इस अवसर पर मुखिया उषा देवी, पंचायत सचिव सुभाष कुमार, किसान सलाहकार सुनील कुमार, कचहरी सचिव राखी कुमारी, संदीप कुमार कर्ण तथा राहुल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं बड़ी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पंचायत के समग्र विकास एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment