दिल्ली से लौटते ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट, करीब 15 मिनट में बताया सबकुछ

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दिल्ली दौरे से वापस पटना लौट गए हैं। पटना लौटने के बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने करीब 15 मिनट तक बातचीत की। बताया जा रहा है कि सीएम सम्राट ने नीतीश कुमार को दिल्ली दौरे के दौरान हुई बातचीत को लेकर जानकारी दी इसके साथ ही एमएलसी चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। सीएम सम्राट से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संजय झा के आवास पर मुलाकात करने पहुंच गए।

बता दें कि सीएम सम्राट ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात की साथ ही बिहार कैडर के कई IAS और IPS से भी मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को विकसित बिहार का सपना पूरा करने के उद्देश्य से काम करने की अपील की। 

  

Related Articles

Post a comment