नीतीश कुमार पहुंचे JDU ऑफिस, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की कई अहम मुद्दों पर बातचीत
- by Manjesh Kumar
- 16-May-2026
- Views
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार ने मुलाकात की एवं उनकी बातें सुनी साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमार उर्फ ‘गांधीजी’, विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, विधायक गोपाल अग्रवाल, प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी, इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद, डॉ अमरदीप, वासुदेव कुशवाहा, परमहंस कुमार, वीरेंद्र दांगी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a comment