भाजपा अध्यक्ष नितिन ने की 'नबीन' टीम की घोषणा, उत्तर प्रदेश पर खास जोर, बिहार से मात्र 3 चेहरों को मिली जगह
- by Manjesh Kumar
- 17-Aug-2026
- Views
पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। नितिन नबीन ने अपनी टीम ने एक तरफ युवाओं पर भरोसा किया है तो दूसरी तरफ अनुभव वाले पुराने नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी है। नितिन नबीन की टीम में जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है वहीं आने वाले दिनों में चुनाव वाले राज्यों को प्राथमिकता दी गई है। हालांकि भाजपा की नई केंद्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 65 नेताओं को जगह दी गई है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के गृह राज्य बिहार से मात्र 3 नेताओं को ही जगह मिली है।
पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, स्मृति ईरानी की हुई वापसी
नितिन नबीन की टीम में रेल मंत्री पीयूष गोयल को कोषाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है वहीं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बीएल संतोष को बरकरार रखा गया है वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अहम रोल निभाने वाले विनोद तावड़े को भी पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
बिहार से इन्हें मिली जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन खुद बिहार से हैं और अब उनकी टीम में तीन अन्य नेताओं को जगह दी गई है। बिहार से सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है जबकि ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक बनाया गया है। वहीं शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।


Post a comment