नगर निगम में बगैर चढ़ावा के नहीं होता काम, कमीशन खोरी का खेल जोरों पर - एस एम झा
- by Manjesh Kumar
- 25-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया नगर निगम लगातार विवादों में है। सरकारी योजना के नाम पर जो राशि आती है उसके नाम पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इस संबंध में नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी समाजसेवी श्याम मोहन झा ने कहा निगम लूट का अड्डा है। यहां अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि तक मिले हुए हैं। निगम में पूरा अराजकता व्याप्त है। एस एम झा ने कहा कि पिछले चार साल में निगम में 900 करोड़ का घोटाला हुआ। सड़क रोड नाला तिरंगा लाइट सब में भ्रष्टाचार हुआ है। निर्धारित राशि से ज्यादा बिल दिखाकर रुपये का हेरफेर होता है। ठेकेदारी प्रथा पर निगम का काम चल रहा है क्योंकि इसमें कमीशन का बोलबाला है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर आयुक्त मेयर सभी कमीशनखोरी के खेल में मिले हुए हैं। यह भी कहा कि रुपये का सही इस्तेमाल होता तो निगम के सभी वार्ड में आदर्श स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र बन गया रहता। लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है, लिहाजा बोतलबंद पानी पीने को मजबूर हैं। एस एम झा ने कहा कि नगर निगम में कोई भी काम बगैर रिश्वत के नहीं होता है जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र नक्शा होल्डिंग टैक्स समेत जो भी काम है उसके लिए रिश्वत देना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में कई ऐसी योजनाएं जो सिर्फ फाइलों पर थी धरातल पर नहीं उतरी उसका भी बिल पास कर दिया गया। जेसीबी के नाम पर घोटाला हुआ। अभी तक इस संबंध में कोई जांच नहीं हुई। यदि जनता अच्छे व्यक्ति का चुनाव नहीं करेगी तो यूं ही नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल चलता रहेगा।


Post a comment