मुजफ्फरपुर भाजपा द्वारा 'सेवा पखवाड़ा: सेवा मेरा योगदान' के तहत वृक्षारोपण

मुजफ्फरपुर: सोमवार को भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला के तत्वावधान में 'सेवा पखवाड़ा: सेवा मेरा योगदान' अभियान के अंतर्गत बैरिया चांदनी चौक स्थित महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कॉलेज के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधे रोपे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश नेत्री मनोरमा पासवान, कार्यक्रम संयोजक पूर्व मेयर जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जिला मंत्री रितु आनंद, जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनालिसा दीपक दास रहे।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment