मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मांग
- by Manjesh Kumar
- 04-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: जिले के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग पटना के समक्ष पहुंच गया है। बताया जा रहा कि अहले सुबह जिले के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में अचानक आग लगने के कारण मरीजों की मौत हुई है। इस मामले में जिले के मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस के झा ने दोनों आयोगों में याचिका दाखिल किया हैं।
मानवाधिकार अधिवक्ता एस के झा ने बताया कि यह घटना काफ़ी दुःखद हैं। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से रिटायर्ड जज की निगरानी में मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा दोषी अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की माँग की हैं।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment