सम्राट बने CM तो BJP कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर में मनाया जश्न, कहा 'बिहार के विकास को मिलेगी गति'
- by Pratyek Media
- 15-Apr-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में गायघाट प्रखंड के तीनो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ता जुलूस निकालकर बीस सूत्री कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय के सामने पहुंचे और आतिशबाजी कर जश्न मनाई।
उपस्थित कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने कहा की आज सम्राट चौधरी जी का मुख्यमंत्री बनना हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और अटूट आशा का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम गढ़ेगा और 'सबका साथ, सबका विकास' का संकल्प और मजबूत होगा।
इस दौरान में सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश गामी, संजागर साहनी, जिला मंत्री बिकाऊ यादव, आदित्य साहिल, राम विनय साहनी, ओमप्रकाश चौधरी, राजू झा, प्रशांत ठाकुर, अर्जुन सिंह, अविनाश कुमार, शंभू सिंह, शशिरंजन यादव, शीतल शर्मा, संजय कुमार, राय रौशन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment