10 अप्रैल को यूजीसी के खिलाफ महा धरना का आयोजन : सामाजिक मंच की बैठक में फैसला...



 मुज़फ्फरपुर : गायघाट सामाजिक मंच (रजि.) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज प्रखंड कार्यालय, गायघाट  में सम्पन्न हुआ, जिसमें मंच ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आगामी 10 अप्रैल को केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए काले कानून "यूजीसी'( विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के खिलाफ एक महा धरना का आयोजन प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय पर की जाएगी। इस धरना के द्वारा केंद्र सरकार को आगाह की जाएगी कि इस कानून को वापस ले क्योंकि यह समाज की तोड़ने का काम कर रहा है ना कि जोड़ने का।


इस बैठक कि अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया. इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता रंजन कुमार, अरुण कुमार सिंह, राममूर्ति ठाकुर, जयदेव प्रसाद सिंह, पप्पू सिंह, मुकेश महतो, सुजीत कुमार शर्मा, अमरेश राय, घनश्याम सिंह इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment