मधुबनी-सखी बहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा अनाथ दो बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास अगलगी मे विवाह का सभी सामान जलकर राख



 


विवाह हेतु समूह द्वारा किया गया आर्थिक मदद


अब शादी की चल रहीं तैयारी 


शादी से पहले समूह द्वारा और किया जाएगा आर्थिक मदद 


किशोर कुमार ब्यूरो 


विश्वप्रसिद्ध संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने अनाथ दो बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाकर एक मिशाल कायम किया हैं! समूह की सखियों ने आपसी सहयोग के मदद से दोनों बच्चियों के विवाह हेतु आर्थिक मदद किया हैं!मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा के खैरा मे भीषण अगलगी की घटना मे दोनों अनाथ बच्ची के घर मे रखा विवाह का सभी सामान जलकर राख हों गया!गौरतलब हैं की दोनों अनाथ बच्ची की शादी 22मई को हैं!आपको बता दे की रामजानकी महोत्सव के दिन दरभंगा मे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मे सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की अध्यक्षा आरती झा एवं मधुबनी इकाई समेत संस्था के कई इकाई की सखियाँ उपस्थित थी!कार्यक्रम के दौरान ही आरती झा को इन दोनों अनाथ बच्ची के समस्या के बारे मे किसी के द्वारा जानकारी मिली!दोनों अनाथ बच्ची की इस विकट समस्या का पता चलते ही आरती झा समूह की कई सखियों के साथ दोनों अनाथ बच्ची से उनके घर जाकर मिली और वहाँ की स्थिति का अवलोकन किया!इसके बाद समूह की सखियों ने दोनों अनाथ बच्ची के विवाह हेतु आपस मे चंदा इकट्ठा कर दोनों अनाथ बच्ची का आर्थिक मदद किया!संस्था की अध्यक्षा आरती झा ने बताया की दोनों अनाथ बच्ची का विवाह 22मई को हैं!हमने आर्थिक रूप से मदद करने का एक छोटा सा प्रयास किया हैं!शादी से पहले संस्था द्वारा दोनों बच्ची को विवाह हेतु और आर्थिक मदद किया जाएगा! 

बताते चले की संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह पूर्व से ही कई बार आपदा के पीड़ितों के बीच मदद करती आ रहीं हैं!कोरोना के समय की बात हों,भीषण शीतलहर हों,बाढ़ से डूबा हुआ क्षेत्र हों या किसी भी तरह की आपदा से पीड़ितों के बीच हमेशा मदद का छोटा सा प्रयास करती रहती हैं!आपको बता दे की सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की सखियाँ भारत ही नहीं विदेशों मे भी बडी़ संख्या मे रह रहीं हैं!हमेशा कई क्षेत्रो मे समाजोपयोगी कार्य करती रहती हैं!इस समूह के द्वारा किसी से किसी भी तरह का चंदा एवं सहयोग नहीं लेती हैं!समूह की सखियाँ आपस मे ही एक दूसरे के सहयोग से राशि इकट्टा कर समाजोपयोगी एवं पीड़ितों का मदद करने का कार्य करती रहती हैं!

  

Related Articles

Post a comment