किशनगंज में अधिकारियों ने छात्रों को समझाई नशा और सड़क सुरक्षा के बारे में, कहा आसपास के लोगों को करें जागरूक

किशनगंज: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसे प्रभावी बनाने के साथ ही पुलिस जागरूकता भी फैला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को किशनगंज में छात्रों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्रों को नशाबंदी, सड़क सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बारीकी से जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार, एसपी संतोष कुमार और रजिस्ट्रार डॉ इक्षित भारत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्रों को नशा के दुष्प्रभाव, सड़क सुरक्षा को लेकर कई बातें समझाई और उन्हें इनके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि अपने आसपास नशा करने वाले लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में समझाएं साथ ही बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को भी समझाएं तक लोग सुरक्षित रह सकें।

  

Related Articles

Post a comment