कटिहार : तीन हथियार तस्कर से देशीकट्टा , पिस्टल कारतूस के साथ हिरासत में लिया

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


कटिहार जिला के बरारी सेमापुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ तीन को लिया हिरासत में . सेमापुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना पर पावर ग्रिड सेमापुर के पास  पहुंचा तो तीन व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ा गया नाम पूछने पर उमेश कुमार उम्र 21 वर्ष नवावगंज कोढ़ा , मो० इरशाद 19 वर्ष, संजय कुमार उर्फ प्रकाश कुमार उम्र 21 वर्ष साकिन बगान टोला तरबन्ना बताया तलासी ली गई तो दो देशी कट्टा , एक पिस्टल , दो जिंदा कारतूस , दो मोबाईल बरामद किया गया . अवैध हथियार तस्करी मामला थाना में दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी . तीनों हथियार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया .

  

Related Articles

Post a comment