जुलाई में अवैध शराब के खिलाफ 1.21 लाख से अधिक छापेमारी, 6.94 लाख लीटर शराब जब्त
- by Manjesh Kumar
- 07-Aug-2026
- Views
अवैध शराब पर शिकंजा, 11,586 मामले दर्ज, 13 हजार से अधिक गिरफ्तार
पटना: राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी नीति का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग पुलिस के सहयोग से राज्यव्यापी अभियान चला रहा है। निरंतर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बीते जुलाई माह में अवैध शराब के खिलाफ कुल 1,21,199 छापेमारी की गईं है। इन छापों में 11,586 मामले दर्ज किए गए तथा 13 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान 6,94,355 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें देसी और विदेशी दोनों प्रकार की शराब शामिल हैं।
साथ ही एक हजार से अधिक वाहनों को भी जब्त किया गया। इनमें 809 दोपहिया एवं अन्य तिपहिया, चारपहिया वाहन, ट्रक भी शामिल हैं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। विभाग ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन, नियमित छापेमारी और सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया है। सुदूर क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि जलमार्गों पर मोटरबोट के जरिए भी नजर रखी जा रही है।


Post a comment