जदयू कार्यालय पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश, जन सुनवाई में लोगों के समस्या निवारण की ली जानकारी

पटना: सोमवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री श्रवण कुमार से जनसमस्याओं के निष्पादन एवं उनसे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

इस दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘‘नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत किया। नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी का उत्साहवर्धन किया।

  

Related Articles

Post a comment