हम जनता के विश्वास को कभी कमजोर नहीं होने देंगे: विधायक
- by Manjesh Kumar
- 02-Aug-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को 15वीं वित की राशि से बने तोरण द्वार का स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने फीता काट कर उद्घाटन किया। नौ लाख की लागत से बने इस तोरण द्वार के उद्घाटन के मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस तोरण द्वारा के बनने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल था। स्थानीय लोग विधायक के प्रयास से कांटी क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के कार्य से काफी उत्साहित थे। सबों ने इस तोरण द्वारा के निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि व विधायक को धन्यवाद दिया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजीत को कुमार ने लोगों से कहा कि आप जिस विश्वास से मुझे वोट दिया है, हम आपके विश्वास को कभी कमजोर नहीं होने देंगे। खासकर मुस्तफापुर जैसे सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोंगो को हर एक मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं, यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित लोगों को तुरंत आवेदन दे कर नया राशन कार्ड बनाने के लिए तत्परता दिखाने अपील किया। इस मौके पर विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने स्वच्छता अभियान में लगे गाड़ी एवं अन्य इक्विपमेंट्स को हरा झंडा दिखाकर सफाई कार्य के लिए विदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया कविता कुमारी ने किया।
इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक पासवान ,अजय सिंह, राजेंद्र साह, रमेश कुमार, डॉक्टर विनोद राम, किशुन राम, राम चंद्र प्रसाद, लाल बाबू प्रसाद, शिवजी राम, रिंकू देवी, रघुवंश राम, रंजीत प्रसाद, पंकज कुमार, शिवजी भगत, लालदेव प्रसाद, सिकिंदर राय, संजीत यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment