एक साथ बैठ अपना दुःख बांटते हैं इंडी गठबंधन के नेता, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने को लेकर भी कही बड़ी बात

पटना: बिहार में इन दिनों एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आवास खाली कराए जाने तथा सुरक्षा कम किये जाने का मामला तूल पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक पर भी एनडीए लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में जदयू नेता एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि हताश और निराश लोग एक साथ बैठकर सिर्फ अपना दुख बांट रहे हैं। यह इंडिया नहीं बल्कि इंडिक गठबंधन बन गया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और ये लोग केवल नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, जिसका परिणाम अब साफ दिखाई दे रहा है।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता को लेकर कहा कि निशांत कुमार पार्टी के नेता हैं, उन्होंने नामांकन किया है और अब पूरे बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के सवाल पर भी कहा कि प्रधानमंत्री एक नया रिकॉर्ड बनाने का रहे हैं। वह देश के लिए समर्पित नेता हैं और उनके नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है और हम सुपरपावर बनने की राह पर अग्रसर हैं।>

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने खेल जगत पर बात करते हुए उन्होंने युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैभव एक होनहार खिलाड़ी हैं, कम उम्र में उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया है। उन्हें बेवजह की चर्चाओं से दूर रहकर अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दीपक प्रकाश को एमएलसी टिकट नहीं मिलने और उनकी नाराजगी पर ललन सिंह ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

  

Related Articles

Post a comment