पटना में महिला ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा से लगाई गुहार,मेरा जमीन बचा लो सरकार...
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Apr-2026
- Views
बिहार में भू-माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि जमीन खरीदने के बाद भी पीड़ितों को अपने ही मकान और जमीन पर कब्जा पाने के लिए रंगदारी देनी पड़ रही है। ताज़ा मामला सामने आया है, जहां पीड़िता रीता देवी ने आरोप लगाया है कि जमीन को लेकर पहले 5 लाख रुपये में समझौता तय हुआ, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर दबंगों ने उनकी बाउंड्री तक ध्वस्त कर दी।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस मामले में डीसीएलआर ने रीता देवी के पक्ष में फैसला दिया और सीमांकन भी कराया गया, लेकिन अब सीओ ही आदेश मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी आदेश का पालन ही नहीं होगा, तो आम लोगों को न्याय कैसे मिलेगा?
एक तरफ बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय अधिकारी ही भू-माफियाओं से साठगांठ कर उन्हें फायदा पहुंचा रहे हैं।
पीड़िता ने एसपी समेत कई अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर आपके पास पावर ऑफ अटॉर्नी भी हो, तब भी जमीन पर कब्जा पाने के लिए आपको कथित तौर पर भू-माफियाओं की शरण में जाना पड़ रहा है।
बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक आम लोग न्याय के लिए दर-दर भटकते रहेंगे? और क्या सरकार के दावे ज़मीन पर उतर पाएंगे?


Post a comment