बनमनखी नगर परिषद में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
- by Manjesh Kumar
- 03-Oct-2026
- Views
पूर्णिया: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर परिषद बनमनखी के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर सभापति संजना देवी, उपसभापति प्रमिला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर, स्वच्छता पदाधिकारी आर्या, सिटी मैनेजर वैभव आनंद, वार्ड पार्षद ममता देवी आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया। सभापति संजना देवी ने सफाई मित्रों एवं अन्य स्वच्छता मित्रों को संबोधित करते हुए कहा महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा का संकल्प बापू के स्वच्छ और स्वस्थ भारत के सपनों को साकार करने का माध्यम है।
उन्होंने कहा स्वच्छता का अर्थ केवल अपने शरीर को साफ रखना नहीं है बल्कि अपने घर, गली और पूरे पर्यावरण को स्वच्छ रखना है। जैसा कि कहा जाता है की 'गंदगी बीमारियों की जननी है' यदि हमारे आसपास गंदगी होगी तो हानिकारक रोगाणु और वायरस पनपेंगें इससे कई गंभीर बीमारियां फैल सकती है। साफ सुथरे वातावरण में रहने से हमारा तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहते हैं। सभापति ने कहा बनमनखी नगर परिषद का संकल्प स्वच्छ बनमनखी, स्वस्थ बनमनखी और समृद्ध बनमन है और इस संकल्प को धरातल पर उतरने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयासरत है। हालांकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य केवल नगर परिषद के प्रयास से संभव नहीं है इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने संबोधन में कहा यह केवल सरकार की जिम्मेवारी नहीं है या हर नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह कचरा केवल कूड़ेदान में ही डालें, प्लास्टिक का काम से कम उपयोग करें यदि हम समय मिलकर स्वच्छता को अपने जीवन की आदत बना ले तो न केवल हम बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं बल्कि एक सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं।
स्वच्छता तन मन और समाज को स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता पदाधिकारी आर्य ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता साथी के द्वारा लगातार जन जागरूक अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इस आयोजित मेगा स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर एजेंसी के द्वारा सभी सफाई मित्रों को टीशर्ट, ट्राउजर, टोपी, ग्लव्स आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सफाई मित्रों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एफएलएमसी के सदस्य अंशुमन की, सिद्धू , कार्यालय कर्मी मनोहर प्रसाद गुप्ता, ऋषि कुमार, संजय कुमार पासवान, राजन, राहुल एवं स्वच्छता साथी अंजू, समता, मेघा, सीमा, अनामिका, कुमकुम और अमित कुमार ने भाग लिया।
पूर्णिया से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट


Post a comment