गुजरात से भागे पाँच नाबालिग बच्चा मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से बरामद:-SP कुमार आशीष




मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने एक नाबालिग लड़की उम्र

करीब 13 वर्ष मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में भटक रही थी, जिसे रेल पुलिस

मुजफ्फरपुर द्वारा पुछ-ताछ करने पर लड़की द्वारा बताया गया कि मैं दिल्ली से बिहार सप्तक्रांति

एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर आयी हूँ, मेरे साथ तीन लड़का एवं एक लड़की सभी नाबालिग उम्र करीब

10-14 वर्ष है, जो मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर हम से बीछड़ गये है। हम सभी नाना का पाया, थाना

मुंद्रा, जिला भुज (गुजरात) में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं तथा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। घुमने

के लिए दिनांक-02.09.2023 को घर से निकल कर अहमदाबाद-जयपुर-नई दिल्ली घुमते हुये।मुजफ्फरपुर, बिहार आये हैं।

बरामद लड़की से प्राप्त मोबाईल नंम्बर पर लड़की पिता को संसूचित किया गया तथा

लड़की को सुरक्षार्थ महिला पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। उक्त सुचना पर थाना मुंद्रा पुलिस (गुजरात)

एवं बच्चों के परिजनों द्वारा रेल पुलिस मुजफ्फरपुर से संपर्क कर सभी बच्चों का फोटो एवं विडियो

रेल पुलिस मुजफ्फरपुर को उपलब्ध कराया गया।

बरामद लड़की के चार अन्य साथी (नाबालिग बच्चे) की बरामदगी हेतु आसूचना संग्रह

कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक बच्चा के मामा का घर छपरा जिला अन्तर्गत सा० मनेर चकिया

होने की बात पर बच्चा के मामा से संपर्क कर बच्चों के संबंध में पुछ-ताछ करने पर उनके द्वारा

बताया गया कि मेरा भांजा एवं अन्य तीन बच्चा मेरे घर (छपरा) पर है। उक्त चारो नाबालिग बच्चों के

साथ आज दिनांक- 06.09.2023 को रेल थाना मुजफ्फरपुर में उपस्थित हुए।

बरामद नाबालिग लड़की की सूचना पर गुजरात पुलिस एवं रेल पुलिस मुजफ्फरपुर को

आपस में निरंतर सम्पर्क बना रहा। उल्लेखनीय है कि बच्चों के अभिभावकों द्वारा मुंद्रा थाना (गुजरात)

में अपहरण का काण्ड दर्ज कराया गया है।

मुंद्रा थाना (गुजरात) पुलिस की एक टीम आज दिनांक- 06.09.2023 को रेल थाना

मुजफ्फरपुर पहुँच चुकी है। रेल पुलिस मुजफ्फरपुर एवं गुजरात पुलिस द्वारा पॉचो नाबालिग

(लड़का / लड़की) से आवश्यक पुछ-ताछ की जा रही है।

यह रेल पुलिस मुजफ्फरपुर का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है। आमजनो से अनुरोध

है कि रेल पुलिस की सहायता करें।।

  

Related Articles

Post a comment