सहरसा के कार्यक्रम पदाधिकारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
- by Manjesh Kumar
- 07-Aug-2026
- Views
सहरसा: बिहार में इन दिनों भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध विभिन्न जांच एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने सहरसा के डीपीओ के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईओयू के टीम डीपीओ के ठिकाने पर दस्तावेजों, बैंक खातों, निवेश, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।
मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी अदालत से तलाशी वारंट लेने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में 62,20,550 रुपये की आय से अधिक संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह उनकी ज्ञात आय से करीब 2.35 प्रतिशत अधिक है। ऐसे में शुक्रवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 4 जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपी अधिकारी के पास कुल कितनी संपत्ति है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य सबूतों का विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अजीत अग्रवाल के पास कुल कितनी संपत्ति है।
ईओयू के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है। डीपीओ के बैंक खाते से दो करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन की जानकारी मिली है। इसका सत्यापन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डीपीओ के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी, इसकी जांच चल रही थी और इसी कारण उनका तबादला छपरा से सहरसा किया गया था। पत्नी, के नाम पर करोड़ों के जमीन खरीदने, पैतृक आवास में आलीशान घर बनाने की जांच की जा रही है।


Post a comment