शेखपुरा में पोखर के समीप दो किशोर का शव हुआ बरामद, एक सप्ताह में तीसरी घटना से लोगों में हड़कंप...

शेखपुरा: शेखपुरा में इन दिनों लाश मिलने का दौर लगातार जारी है। ताजा मामला जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव का है जहां एक पोखर से दो किशोर का शव बरामद किया गया है। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने जब बोरे में बंद शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खबर फ़ैलते हीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। मृतक कसार गांव के ही राजाराम राऊत के पुत्र पीयूष कुमार और प्रमोद पासवान के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक पीयूष की मां टुन्नी देवी ने शव का पहचान की। 

टुन्नी देवी ने बताया कि उसने अपने पुत्र का कुछ दिन पहले मुंडन कराया था। उसने मुंडन कार्यक्रम में बेटे को जो कपड़ा पहनाया था उसी कपडे में मृतक है। इसके साथ ही उसके कमर में कौड़ी भी है। दोनों किशोर की उम्र उसकी मां के अनुसार 12 से 16 साल के बीच बताई जा रही है। मृतक की मां ने यह भी बताया कि उसका पुत्र रविवार से ही लापता था जबकि कुछ लोगों ने राजगीर मलमास मेला में घूमने जाने की बात कही था।

मौके पर कसार थाना पुलिस समेत पुलिस पदाधिकारियों की टीम और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुटी गई है। एएसपी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों किशोर की दूसरे जगह हत्या कर लाश को बोरा में बंद कर कसार गांव में फेंका गया है। एएसपी ने कहा कि मृतक के परिजन शव का पहचान कर रहें है लेकिन कुछ संसय जांच के बाद क्लियर हो पाएगा। गौरतलब हो कि बीते सप्ताह बीसहिया निवासी मुन्नी देवी और बरसा गांव निवासी 5 वर्षीय दीपांशु की हत्या हो चुकी है। जिसमें मुन्नी देवी हत्याकांड में पुलिस के हाथ अबतक खाली है जबकि बरसा गांव में घटित घटना का पुलिस ने खुलासा तो किया है और गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन तीन अपराधी अब भी फरार हैं। बताते चलें की अरियरी प्रखंड में ही हत्या की घटना यह एक सप्ताह के भीतर तीसरी घटना है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खडे होने शुरू हो गए हैं।

  

Related Articles

Post a comment