डीएम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक, 60 से अधिक योजनाओं में प्रगति की हुई समीक्षा
- by Manjesh Kumar
- 07-Aug-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को समाहर्ता-सह-जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव ने कहा है कि जिला में राज्य-संपोषित एवं केन्द्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अच्छी प्रगति है। छोटी-मोटी समस्याओं को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशेष रूचि लेकर दूर कर रहे हैं। वे आज मुजफ्फरपुर समाहरणालय में परियोजना अनुश्रवण समूह (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप) की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में केन्द्रीय एवं राज्य-सम्पोषित 60 से अधिक परियोजनाएं तेजी से चल रही है। ’’हर एक स्टेकहोल्डर यथा हितबद्ध रैयतों, आम जनता, क्रियान्वयन एजेंसियों सहित सभी को विश्वास’’ में लेते हुए इतनी बड़ी संख्या में विकास योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह प्रसन्नता का विषय है। सभी संबंधित अधिकारी तत्परतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वयं परियोजना स्थलों का नियमित भ्रमण कर कार्यों में प्रगति का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को भी साईट विजिट कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबद्ध अधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी योजनाओं का गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तत्परता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ’विकास योजनाओं के मार्ग में आ रही संरचनाओं का नियमानुसार स्थानान्तरण करने, विधिपूर्वक अतिक्रमण हटाने, तीव्र गति से मुआवजा भुगतान करने तथा जनहित की योजनाओं को गुणवतापूर्ण ढंग से समय सीमा के अंदर पूरा करने’ का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि मार्ग-रेखन में आ रही संरचनाओं के स्थानांतरण, अतिक्रमण, भू-अर्जन इत्यादि से संबंधित कोई समस्या हो तो उसे सभी स्टेकहोल्डर्स से संवाद स्थापित कर नियमानुसार शीघ्र हल करें। क्रियान्वयन एजेंसी को हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग-1, 2 पश्चिम, पथ निर्माण विभाग-1 एवं 2, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, बुडको, राष्ट्रीय उच्च पथ/भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बियाडा, बीएसआरडीसी, भवन प्रमंडल, भवन निर्माण निगम लिमिटेड, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-1 एवं 2, जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिले में चल रही 60 से अधिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान ही उन्होंने अंतर्विभागीय विषयों पर आधारित मसलों का समाधान किया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारियों को भी क्षेत्रीय स्तर पर परियोजनाओं से संबंधित सभी हितधारकों के साथ नियमित तौर पर समन्वय बैठक कर आपस के मुद्दों का निराकरण करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधियाची विभागों द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को क्षेत्रीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों में प्रगति लाने का निदेश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना स्थल पर अतिक्रमण हो तो अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर नियमानुसार अतिक्रमण हटाएं। परियोजनाओं के क्रियान्वयन में जो कोई व्यवधान आ रहा हो उसे संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशेष रूचि लेकर समाधान कराएं। अधियाची विभागों के पदाधिकारीगण भी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित रखें एवं कार्यों में प्रगति लाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में सभी विकास योजनाओं का तेजी से कार्य चल रहा है। प्रगति यात्रा की योजनाओं में भी अच्छी प्रगति है। सभी योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित की योजनाओं का तीव्र गति से क्रियान्वयन हर्ष का विषय है। पदाधिकारियों को सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय-सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन एजेंसियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। कार्यों में बेहतर प्रगति है। हितबद्ध रैयतों, आम जनता, क्रियान्वयन एजेंसियों सहित सभी स्टेकहोल्डर्स को विश्वास में लेकर जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्माण कार्य में सुरक्षात्मक एवं पर्यावरण संरक्षण सहित सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसओपी के अनुसार निर्माण कार्य किया जाए ताकि किसी को कोई खतरा न हो। अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया गया।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment