पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

पूर्णिया: शहर के पाट व्यवसायी भवन के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद उपस्थित थे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, विशेष रूप से 'एकात्म मानववाद' और 'अंत्योदय' (अंतिम व्यक्ति के उत्थान) के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित ही हम सभी का सर्वोच्च ध्येय होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और इस महाअभियान को पूर्णतः सफल बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजभूषण निषाद केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, डॉ (प्रो) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता सत्ता रूढ दल बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सदर विधायक विजय खेमका मौजूद थे।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी स्वदेश यादव उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह देखा गया। सभी मोर्चा के जिला अध्यक्षों एवं जिले के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया।

  

Related Articles

Post a comment