कांग्रेस सांसद ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया भ्रमण, ग्रामीण की शिकायत पर अधिकारियों को दिए कई निर्देश
- by Manjesh Kumar
- 30-Aug-2026
- Views
कटिहार: कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने बरारी विधानसभा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से उनकी परेशानी को जानकारी भी ली। सांसद ने नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों में घूम कर जल की विभीषिका को देखा तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने नाव से बाढ़ प्रभावित भवानीपुर, कुण्डी, आदिवासी टोला सहित अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों के पीड़ितों के लिए पीने का पानी, दवा, भोजन, रौशनी, प्रयाप्त शौचालय इत्यादि की जानकारी ली और स्थानीय लोगों द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं होने की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखा और उनसे बातचीत कर जानकारी हासिल की। अधिकारियों को भी सरकार की तरफ से मिलने वाली हर संभव मदद उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है तथा सरकार से हमारी मांग है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों को विशेष मदद दी जाए। इस दौरान उन्होंने पर्याप्त नाव और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं में कमी की भी चर्चा की और उम्मीद जताई कि प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


Post a comment