बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त सभी प्रखंड अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

बेगूसराय: बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने संगठन सृजन अभियान के दौरान नवनियुक्त जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया है। इस मौके पर मौजूदा राजनीतिक हालात पर प्रेसवार्ता आयोजित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि दिल्ली से हमें बिहार प्रदेश की राजनीति के साथ बेगूसराय भेजा गया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार तानाशाह सरकार से जूझ रहें हैं। देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के आवास को विपक्ष के नेता की हैसियत से राहुल गांधी ने घेरा है। लोकसभा की कार्यवाही लगातार स्थगित रही छात्रों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़े रहे। बेगूसराय जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन ने कहा संगठन सृजन अभियान के बल पर जितने भी साथी प्रखंड अध्यक्ष बने हैं उनका स्वागत अभिनंदन लेकिन   तपोनिष्ठ ऊर्जावान हमारे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्त्ता राहुल गांधी और गांधी परिवार के साथ जनहित के कार्य करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।

स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बेगूसराय के साथ सौतेलापन का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने सभी नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, प्रिंस, अशोक सिंह, संजीव कुमार आर्य, किशोर कुमार, रामानुज कुंवर, अमोद कुमार, नाश हसन, राकेश सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। विक्रम कुमार ललन कुमार, मो मतीन सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। स्वागत भाषण सीनियर लीडर नारायण सिंह संचालन रामविलास सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सुबोध कुमार ने किया।

  

Related Articles

Post a comment