कटिहार के अमदाबाद में नई अंचलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण, पुरानी सीओ को दी गई विदाई

कटिहार: कटिहार के अमदाबाद अंचल की नई अंचलाधिकारी हिंदुजा भारती ने पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह रोहतास जिले के नौहट्टा अंचल में कार्यरत थीं। पदभार ग्रहण के दौरान पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके और शॉल दे कर उनका स्वागत किया तथा बेहतर प्रशासनिक कार्यों की उम्मीद जताई। वहीं पूर्व अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधि ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने कहा कि अमदाबाद में उनका कार्यकाल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि अमदाबाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां प्रत्येक वर्ष लोगों को बाढ़ की गंभीर संकटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे हालात में प्रशासन के लिए राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर परिस्थिति का सामना किया नई अंचल अधिकारी हिंदुजा भारती ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों एवं  जनप्रतिनिधि से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के जल्दी समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment