महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में पटना में बड़ा कार्यक्रम, CM सम्राट भी हुए शामिल, कहा...
- by Raushan Pratyek Media
- 17-Apr-2026
- Views
पटना: नारी शक्ति विकसित भारत रन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में माय भारत, पटना (बिहार) द्वारा नारी शक्ति वंदन थीम पर एक भव्य नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से हरी झंडी दिखाकर फन रन को रवाना किया। इस दौरान करीब 4000 छात्राएं और महिलाएं रन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह नारी शक्ति रन मरीन ड्राइव रेलवे ब्रिज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी और सशक्त उपस्थिति का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान देने, उन्हें मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज के दिन इतिहास बनने वाला है कि देश में आजादी के बाद यदि महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा ताकत देने वाला बिल यदि लोकसभा से पारित होगा तो यह बिल 17 अप्रैल को इस देश के महिला के क्रांतिकारी बिल होंगे। जिस दिन 543 से बढ़कर 816 सीट लोकसभा में होंगे उसमें से सिर्फ एक तिहाई जीत दर्ज करके महिलाएं देश में राज करेगी। आज नारी शक्ति आगे बढ़ रही है। बिहार में नीतीश कुमार जी ने 50% आरक्षण नगर निकाय और पंचायत में दिया है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है कि इस देश में 816 में से एक तिहाई महिलाएं लोकसभा में जाएंगी और एक तिहाई महिलाएं विधानसभा में जाएंगी।
पटना सनी कुमार की रिपोर्ट


Post a comment