मोतिहारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा पर एक दूसरे को मिठाई खिला मनाया जश्न
- by Manjesh Kumar
- 26-Jul-2026
- Views
मोतिहारी: मोतिहारी कांग्रेस संगठन जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल, युवा जिलाध्यक्ष बिटटू यादव व NSUI जिलाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में मोतिहारी गांधी आश्रम सह कांग्रेस जिला कार्यालय बंजरिया पंडाल में स्थित गांधी जी की मूर्ति पर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च जानपुल चौक तक भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दिए जाने को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगा मिठाई खिला जश्न मनाया।
कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए मोतिहारी कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश दयाल ने कहा कि अपने भविष्य और शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे निहत्थे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले युवाओं की आवाज़ को बल प्रयोग से दबाया नहीं जा सकता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर के छात्रों, देशवासियों समेत युवाओं की जीत बताया।
अखिलेश दयाल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना, छात्रों की आवाज़ पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को पूरे देश में मजबूती से उठाया और स्पष्ट किया था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में जवाबदेही तय किए बिना कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्ष के अन्य नेताओं ने भी छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप सरकार नैतिक जिम्मेदारी और राजनीतिक दबाव के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।


Post a comment