मुजफ्फरपुर में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार : निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा


मुजफ्फरपुर : जिले के सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वे एक मामले की डायरी कमजोर करने के नाम पर रिश्वत की राशि ले रहे थे.


जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा ने एक मामले में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी। सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर थाना परिसर में ही की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.


मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

  

Related Articles

Post a comment