पूर्णिया पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई दलसानिया शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का आगमन जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदेश नेतृत्व का स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सामूहिक प्रयासों से निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दौरान भाजपा के विभिन्न मंच-मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment