बाकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ये लड़ेंगे चुनाव

पटना: एक तरफ राजधानी पटना के बाकीपुर उप चुनाव को लेकर राजनीति काफी तेज है तो दूसरी तरफ अब भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। नामांकन के बाद अभिषेक कुमार के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद अब पार्टी ने नए उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। अब बाकीपुर सीट से भाजपा की तरफ से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी ने एक पत्र जारी कर घोषणा की है। अरुण सिंह ने जारी पत्र में बाकीपुर विधानसभा सीट पर नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया है।


नीरज कुमार सिंह पटना के मीठापुर इलाके के निवासी हैं। वह करीब दो दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं और बूथ स्तर से अपनी राजनीति शुरू की थी। वे नरेंद्र भारती मंडल के मंडल महामंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रहे। वे दो बार मंडल अध्यक्ष चुने गए और वर्तमान में भी इसी जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के समय के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्हीं के सम्मान में इस मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया था। संगठन में लंबे समय तक जमीनी स्तर पर काम करने का इनाम पार्टी ने अब उन्हें बांकीपुर से टिकट देकर दिया है।

  

Related Articles

Post a comment