राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट पर भाजपा ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, जानें कौन हैं अभिषेक कुमार, नितिन नबीन से है कैसा संबंध

पटना: विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वाली हाई प्रोफाइल सीट बाकीपुर के लिए पार्टी ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर इस सीट पर जाति फैक्टर का ध्यान रखते हुए एक बार फिर कायस्थ चेहरा पर भरोसा जताई है। पार्टी ने इस सीट से अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक 9 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

कौन हैं अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार कायस्थ जाति से आते हैं और कहा जाता है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के करीबी भी हैं। वर्तमान में वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वह पटना महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद समेत पाटलिपुत्र मंडल, कृष्णा मंडल समेत कई पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें बूथ, वार्ड, मंडल, महानगर और प्रदेश स्तर पर संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।


विधानसभा क्षेत्र में कैसी है छवि

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अभिषेक कुमार की पहचान एक सरल, सहज, मेहनती, उपलब्ध और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है। वे केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे साल संगठन, जनसेवा और लोगों से संपर्क बनाए रखते हैं।

पीके और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार का मुकाबला जन सुराज के संयोजक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर तथा कांग्रेस की रेखा गुप्ता से होगा। हालांकि उम्मीदवार के तौर पर अपने नाम की घोषणा के बाद अभिषेक कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया वहीं पीके को लेकर कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है।

  

Related Articles

Post a comment