पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह, उनके जीवन सम्पूर्ण कालखंड से आज के युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है:- विधान पार्षद सर्वेश कुमार
- by Raushan Pratyek Media
- 31-Jan-2026
- Views
प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय:- स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख सेनानी और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को जिला मुख्यालय के श्रीकृष्ण नगर में एक समारोह आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीकृष्ण नगर विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह युग पुरुष थे। उनकी विद्वता, कर्मठता और प्रशासन चलाने के तौर तरीके अद्वितीय था। उनके जीवन सम्पूर्ण कालखंड से आज के युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने अपनी कर्मभूमि मुंगेर व बेगूसराय के लिए विकास के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारा, जिनमें राजेन्द्र पुल, हिन्दुस्तान फर्टीलाइजर, बरौनी थर्मल पावर स्टेशन, बरौनी रिफाइनरी सहित कई अन्य कारखाने उनके दूरदर्शी सोच को उजागर करता है।
मौके पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम राय, नारायण विधायक, संतोष कुमार उर्फ फुच्ची, राम उद्गार सिंह, विकास कुमार सहित दर्जनों अन्य लोगों ने श्रीबाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। इधर, इस मौके पर नंद कुमार शर्मा व सच्चिदानंद सुमन ने श्रीबाबू को महान विभूति बताते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


Post a comment