भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय ने उठाई कांवड़, पैदल देवघर के लिए हुईं रवाना
- by Manjesh Kumar
- 11-Aug-2026
- Views
भागलपुर: सावन के पावन महीने में मशहूर भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई इसके बाद उन्होंने कांधे पर कांवड़ उठाई और बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए पैदल देवघर के लिए रवाना हो गईं। निशा उपाध्याय कच्ची कांवरिया पथ के रास्ते भोलेनाथ की भक्ति में झूमते-गाते हुए देवघर जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण और परिवार में सुख-शांति की कामना को लेकर वह बाबा भोलेनाथ की यह यात्रा कर रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर बातचीत करते हुए निशा उपाध्याय ने भोलेनाथ का गीत भी गुनगुनाया। उनके गीत से कांवरिया पथ का माहौल भक्तिमय हो गया।


Post a comment