शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों की बड़ी जीत, बेगूसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा अब युवा चुप नहीं बैठेंगे

बेगूसराय: बेगूसराय में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बदौलत हुआ है। छात्रों ने जो आंदोलन कर दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। राहुल गांधी छात्रों के मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है, जो लोग कहते थे कि सरकार में इस्तीफा नहीं होता है उसे छात्रों ने दिखाया कि एकजुट होने पर सरकार को झुकना पड़ेगा, अब देश का युवा बैठने वाला नहीं है। युवा को उलट कर देखिएगा तो वायु हो जाएगा, आंदोलन को देखने के बाद मोदी और शाह को झुकना पड़ा है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की जीत अधूरी है। देश में 21 छात्रों ने शहादत दी है। उनसे अभी तक कोई भी भाजपा का नेता नहीं मिला है और अभी तक मुआवजा की राशि की घोषणा नहीं हुई है। आंदोलन के दौरान छात्र पर मुकदमा हुआ है। FIR वापसी की पूरी प्रक्रिया सामने नहीं आई है। पूरे बिहार में प्रदेश के हर कोने में आंदोलन हो रहा है। सारे FIR को वापस लेना होगा, एनटीए को भंग करना होगा। शिक्षा का कैलेंडर जारी करना होगा। यह लड़ाई सिस्टम से लड़ाई है। जब तक पूरा सिस्टम नहीं बदलेगा तब तक छात्रों का संघर्ष कांग्रेस का संघर्ष चलता रहेगा।

वहीं तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी हुई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उनको भी घसीट कर हिरासत में लिया गया था। देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। तेज प्रताप की गिरफ्तारी तो छोटा उदाहरण है, बिहार सरकार किसी को बख्शने के लिए तैयार नहीं है। एक-47 से बिहार में छात्रों पर फायरिंग की जा रही है। यह देश बापू का देश है जो लाठी से अंग्रेजों को भगाया था। आने वाले समय में सरकार को देश के सामने घुटने टेकना होगा। दरअसल छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत 2 अगस्त को बेगूसराय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि छात्रों की गूंज के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कन्हैया कुमार शामिल होंगे। फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले को प्राइज दिया जाएगा।

  

Related Articles

Post a comment