बिहार बंद का बेगूसराय में रहा मिला जुला असर, काफी देर तक बंद रहा एनएच पर वाहनों का आवागमन

बेगूसराय: नीट पेपर लीक के विरोध तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद के दौरान बेगूसराय में भी मिला-जुला असर देखने को मिला। आइसा समेत अन्य संगठन को कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन किया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट रही। प्रदर्शनकारी आइसा के राज्य उपाध्यक्ष अजय कुमार और सोनू फरनाज के नेतृत्व में माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में निकले और अंबेडकर चौक होते हुए NH-31 पर ट्रैफिक चौक के समीप पहुंचे। जहां सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया।

एनएच 31 पर पुलिस पहले से अलर्ट मोड में थी। एसपी मनीष, सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय एवं सदर एसडीओ अश्वनी कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे लोग नहीं समझे और करीब एक घंटे तक नारेबाजी करते रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर आंदोलन समाप्त करवा दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment