पंद्रह केंद्रों पर होगी BCECE परीक्षा में कदाचार करते पकड़े जाने पर होगा छः महीने का कारावास

पूर्णिया: प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वालें बिहार संयुक्त प्रदेश प्रतियोगिता BCECE (PCM/PCB/PCMB) परीक्षा 2026 के दृष्टिगत बैठक की गई। प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विषयवार परीक्षा का आयोजन 9:00 बजे पूर्वाह्न से 5:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 15 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल---5071 परीक्षार्थी द्वारा भाग लेंगे। संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन, पेजर, एटीएम कार्ड, घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या 2000 रुपए दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ वीक्षकों को भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने स्तर से दो वरीय लिपिक की प्रतिनियुक्त करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच गए हैं और प्राप्त अप्रिय सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उक्त परीक्षा के सम्पूर्क विधि व्यवस्था के प्रभार में अपर समाहर्ता रवि राकेश 9473191359 और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन 8544428350 को दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को भी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण- शील रहकर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा केंद्रों की सूची:

  1. बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया
  2. जिला स्कूल पूर्णिया
  3. मिल्लिया पॉलिटेक्निक रामबाग पूर्णिया
  4. जे एल एन एस उच्च विद्यालय गुलाब बाग पूर्णिया
  5. मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रामबाग पूर्णिया
  6. सेंट पीटर्(स इंग्लिश मीडियम) स्कूल बिशप्स हाउस, महाराजी हाता पूर्णिया
  7. माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा पुर्णिया
  8. राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कचहरी रोड पूर्णिया
  9. न्यू माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल प्रभात कॉलोनी पूर्णिया
  10. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा पूर्णिया
  11. अंचित साह उच्च विद्यालय बिलौरी पुर्णिया
  12. विद्या बिहार इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी बियाडा मरंगा पूर्णिया‌‌
  13. सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर रोड बाघमारा पूर्णिया
  14. +2 आरपीसी उच्च विद्यालय चांदनी चौक पूर्णिया सिटी पूर्णिया
  15. उर्सलाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय कोशी कॉलोनी

बैठक में अपर समाहर्ता रवि राकेश, विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्वेतम दीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला लेखागार पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

  

Related Articles

Post a comment