कटिहार के बरारी में सजने लगा है मेला, झूला के साथ ही दुकानें भी हैं आकर्षण का केंद्र
- by Manjesh Kumar
- 17-Oct-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत विशाल दशहरा मेला का भव्य आयोजन बरारी हाट के मैदान में किया जा रहा है। कई क्षेत्रों से कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी ने भाग लिया है जो सप्तमी से आरंभ होकर दशमी तक आयोजित होगी। भगवती मंदिर बरारी न्यास समिति के द्वारा दशहरा पूजा के साथ मेला की भव्य तैयारी की जा रही है। समिति के सचिव पंकज यादव, उप सचिव धनजीत यादव सहित समिति सदस्यों की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ मेला एवं पूजा की भव्यता के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने बताया कि मेला जलपरी आई है जो दर्शकों का आकर्षण का केन्द्र रहेगी। टॉवर झूला, मौत का कुँआ, रासलीला सहित कई तरह की मनिहारी एवं कास्मेटिक आदि की दुकाने भी सजने लगी है। मेला में घुमने के लिए एक सड़क भी बनाई गई है। मेला समिति एक कार्यालय भी मेला में स्थापित किये हुए है जहाँ से सीसीटीवी कैमरा से पूरा मेला की निगरानी की जायेगी। साथ हीं ड्रोन कैमरा भी मेला में आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखेगा। समिति के वॉलियन्टर पहचान पत्र के साथ जगह जगह लोगों की सुरक्षा में रहेंगे, वहीं प्रशासन की चौकसी ऐसी रहेगी कि कोई परिंदा पर नही मार सकेगा।


Post a comment