

पूर्णिया महारैली में जेसीबी पर बैठकर निकले बरारी जदयु नेता
- by Ashish Pratyek Media
- 25-Feb-2023
- Views
बरारी कटिहार से नीलम काैर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व मे जेसीबी मशीन के तवे पर बैठकर शनिवार सुवह दस बजे पूर्णिया रंगभूमि मैदान के लिए रवाना हुए . जेसीबी पर बैठे जदयु अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला महासचिव चन्द्रमोहन सिंह, पर्वीबारीनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो० मसकुर आलम, वार्ड सदस्य सद्दाम, पप्पू भगत, पूर्व समिति सदस्य कुंदन कुमार मंडल आदि बताया कि सात दलों के महागठबंधन की एतिहासिक महारैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित शीर्षस्थ नेताओं एवं आठ जिलों के नेता ,कार्यकर्ता के साथ आमजनों की अपार भागीदारी में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों के कर्ज माफी, कर्ज में दबे किसानो पर सर्टीफिकेट केश आदि ज्वलंत मुद्दा पर वार्ता होगी. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की नींव को उखाड़ फेंकने का आगाज होगा. महागठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाते जेसीबी पर बैठे नेता पूर्णिया के लिए रवाना हुए.

Post a comment