बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जदयू ने निभाया गठबंधन धर्म, निशांत से लेकर नीतीश तक दिखे...

पटना: राजधानी पटना के बाकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हेतु मतदान में महज दो दिन बचे हैं और सभी पार्टी तथा उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ चुनाव की घोषणा के वक्त से जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर बाकीपुर में सक्रिय हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए अंतिम दो दिन के लिए तेजस्वी यादव भी पटना पहुंचे हैं वहीं एनडीए के सभी सहयोगी दल मिल कर चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। बाकीपुर उपचुनाव में जदयू ने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव प्रचार में खूब हिस्सा लिया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने आवास पर बांकीपुर उपचुनाव को ले दो बैठकें की।

संसद के मानसून सत्र पर जाने से पहले उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। इसके बाद जब वह दिल्ली से पटना लौटे तो आते ही जदयू के वरिष्ठ नेताओं को अपने आवास पर बुलाकर बांकीपुर उपचुनाव पर बैठक की। काफी देर तक उन्होंने इस चुनाव के बारे में फीडबैक लिया। पार्टी के लोगों की सक्रियता के बारे में पूछताछ की। दिलचस्प यह रहा कि नीतीश कुमार ने अपनी दूसरी बैठक में यह हिदायत दी कि इवीएम सील होने तक कार्यकर्ता सक्रिय रहें। जदयू की सक्रियता इस मायने में भी दिखी कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए एनडीए के प्रत्याशी का नाम तय होते ही जदयू ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाई।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी शामिल हुए। इस बैठक में जदयू ने अपने दल के लोगों को चुनाव में किस तरह से सक्रियता रखनी है इसका टास्क दिया। चुनाव प्रचार की गति जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे-वैसे जदयू ने अपने लोगों की सक्रियता बढ़ानी शुरू की। जिस तरह से जदयू अपने दल के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क अभियान की बढ़ाता है ठीक उसी अंदाज में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए 20 टीम का गठन कर उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया। राज्य मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के सभी मंत्रियों ने मोर्चा संभाला। यह कार्यक्रम लगातार चलता रहा। बांकीपुर उपचुनाव के लिए जदयू अपने एक विधायक को प्रभारी भी बनाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने लगातार दो दिन बांकीपुर उपचुनाव के लिए जनसभा की। मंत्री श्रवण कुमार व निशांत भी उनके साथ चुनावी सभा में शामिल हुए।

  

Related Articles

Post a comment